
नमस्ते दोस्तों! DhanGrow में आपका स्वागत है।
क्या आपके साथ भी यही होता है — महीने की 1 तारीख को सैलरी आते ही बहुत खुशी होती है मगर महीने की 10 तारीख आते आते पता चलता है यार जेब तो खाली हो गयी और जैसे तैसे करके महीने के बाकी खर्च चल पाते हैं इस अगर मजाकिया अन्दाज में कहा जाये इसे ही कहते हैं गुजारा करना ।
महीने के आखिरी तक हम सोचने लगते हैं — “पैसे गए कहाँ?” पहले मेरी भी condition कुछ ऐसी ही थी फिर मुझे समझ आया कि budget भी तो कोई चीज होती है भाई ।
बहुत विचार करने के बाद समझ आया कि — घर का budget नहीं था ।
घर का budget kaise banaye —
यह सवाल हर उस इंसान के मन में आता है जो अपनी financial life को सुधारना चाहता है। Budget कोई बड़ी चीज़ नहीं है। यह बस एक simple plan है — कि इस महीने कितना कमाया, कहाँ खर्च होगा, और कितना बचेगा ?
आज हम सीखेंगे घर का budget बनाने का सबसे आसान तरीका — जो actually काम करे ।
घर का Budget बनाना क्यों ज़रूरी है?
बहुत लोग सोचते हैं — “budget तो बड़े लोग बनाते हैं, हमारी salary इतनी कहाँ है कि हम budget बनाये मगर यह सोच गलत है। सच तो यह है कि जितनी छोटी salary, उतना ज़रूरी budget जब पैसे कम हों तो हर रुपए का हिसाब होना चाहिए।
हर उस इंसान को अपने घर का लेखा जोखा रखना चाहिए जिसे अपने परिवार की जिम्मेदारी का बखूवी निभाना है चाहे वह 10 हजार कमा रहा हो या 40 हजार ताकि पता लगे कि हमने जो पैसा कमाया है उसी हिसाब से खर्च किया है या हम अपनी कमाई से ज्यादा खर्च कर रहे हैं ।
Budget बनाने के मुख्य फायदे:
पता चलता है पैसे कहाँ जा रहे हैं
फालतू खर्च अपने आप कम होते हैं
हर महीने कुछ न कुछ बचत होती है
Financial stress कम होता है
भविष्य के goals के लिए पैसे जमा होते हैं
1. पहले अपनी Income जानो, Monthly budget plan बनाने से पहले यह साफ होना चाहिए कि हर महीने घर में कितने पैसे आते हैं।
अगर सिर्फ आप कमाते हैं — तो आपकी salary
अगर पति-पत्नी दोनों कमाते हैं — तो दोनों की income जोड़ो
Freelance या extra income जो भी हो उसे भी जोड़ो
| खर्च | Amount |
| किराया | ₹8,000 |
| राशन और खाना | ₹6,000 |
| बिजली और पानी | ₹2,000 |
| बच्चों की फीस | ₹3,000 |
| बाहर खाना | ₹2,000 |
| शॉपिंग | ₹2,000 |
| मनोरंजन | ₹1,500 |
| बचत और निवेश | ₹7,000 |
| Emergency | ₹3,500 |
| कुल | ₹35,000 |
हर चीज़ की एक limit — और उससे बाहर नहीं जाना ।
4. “पहले बचाओ, फिर खर्च करो”
यह सबसे important rule है, ज़्यादातर लोग क्या करते हैं —खर्च करो → जो बचे → save करो
यह तरीका गलत है जो हमें 90 प्रतिशत लोगों के जैसा व्यवहार करना बता रहा है ।
सही तरीका है — उन गिने चुने 10 प्रतिशत लोगों जैसा होना चाहिए जो तनख्वाह आते ही बचत अलग कर लेते है → बाकी से खर्च करते हैं ।
Bank में Auto-debit लगा देना चाहिए जिससे तनख्वाह आते ही (कुछ रूपया ) ₹7,000 automatically savings account में चले जाएं । जो हमारे पास होगा नही, वो खर्च कहां से होगा ।
5. हर हफ्ते 10 मिनट का हिसाब
Budget बनाना काफी नहीं — उसे follow करना ज़रूरी है।
हर हफ्ते सिर्फ 10 मिनट फुर्सत के निकाल कर हिसाब लगाना — इस हफ्ते कितना खर्च हुआ? कहाँ ज़्यादा हुआ?
अगले हफ्ते क्या adjust करना है? यह अतिरिक्त खर्च को सन्तुलित रखने में मदद करेगा ।
6. Budget Track करने के Best Apps
आजकल घर का budget manage करना और भी आसान हो गया है — इन apps की मदद से:
Walnut — India का सबसे popular expense tracking app SMS पढ़कर automatically खर्च track करता है ।
Money Manager — Simple interface, categories बना सकते हो, और इससे monthly report भी मिल जाती है।
Google Sheets — अगर अपने पीसी या मोबाइल पर एक्सेल चलाने में मजा आता है तो एक simple spreadsheet बनाओ । Free है और fully customizable है ।
ET Money — Expenses track करने के साथ investments भी manage होती हैं ।
इनमें से कोई एक चुनो और रोज़ 10 मिनट देना शुरू करो, सच बताऊं अपने अनुभव से यह एक आफिशियल फील के साथ दिमाग को एक्टिव रखने में बहुत मदद करता है ।
7. Emergency Fund ज़रूर बनाओ
Monthly budget plan का एक हिस्सा हमेशा emergency के लिए अलग रखो ।
नौकरी जाना, बीमारी, गाड़ी खराब होना — भाई यह कभी भी हो सकता है ।
कम से कम 3 से 6 महीने के खर्च जितना पैसा एक अलग account में रखो — और उस पर ध्यान ही मत दो
अगर ₹35,000 monthly खर्च है तो कम से कम ₹1,05,000 से ₹2,10,000 emergency fund होना चाहिए ।
8. Budget बनाते वक्त यह गलतियाँ मत करो
गलती 1 — छोटे खर्च ignore करना
रोज़ की चाय, auto का किराया, online recharge — यह सब छोटे छोटे खर्च मिलकर महीने में हज़ारों बन जाते हैं।
गलती 2 — सिर्फ बड़े खर्च देखना
EMI और किराया तो सब देखते हैं — लेकिन छोटे daily खर्च असली budget killer होते हैं।
गलती 3 — Budget बनाकर भूल जाना
Budget एक living document है — हर महीने update करो ।
गलती 4 — Savings को आखिर में रखना
जो बचे वो save करेंगे — यही सोच से मैने अपने 8 साल खाया पिया बेकार कर दिये यह सोच कभी काम नहीं करती पहले save करो फिर जो बचे उसे ही खर्च करो ।
गलती 5 — Unrealistic budget बनाना
अगर आप रोज़ बाहर खाते हैं तो budget में ₹500 खाने का रखना काम नहीं करेगा। Realistic रहो ।
9. Budget को Flexible रखो
Budget एक बार बनाकर भूलने की चीज़ नहीं है।
हर महीने थोड़ा अलग होता है — त्योहार आते हैं, शादी होती है, बच्चे की fees बढ़ती है। इसलिए हर महीने की शुरुआत में budget को एक बार देखो और ज़रूरत के हिसाब से adjust करो।
Pro Tip: हर महीने के budget को एक diary में लिखो। 3 महीने बाद देखोगे तो खुद पता चलेगा कि spending pattern क्या है और कहाँ improve हो सकते हो।
10. बच्चों को भी Budget सिखाओ
घर का budget सिर्फ बड़ों के लिए नहीं है।
अगर बच्चों को बचपन से पैसे की समझ दी जाए तो वो बड़े होकर financially strong बनते हैं।
उन्हें pocket money दो — और उसका हिसाब रखना सिखाओ। यह एक आदत है जो life भर काम आएगी।
निष्कर्ष
घर का budget kaise banaye — इसका जवाब बहुत simple है। बस शुरू करो।
पहले दिन perfect budget नहीं बनेगा — और यह ठीक है। हर महीने थोड़ा बेहतर होगा। 6 महीने बाद आप खुद देखोगे कि financial life कितनी बदल गई।
याद रखो —
Income जानो
50/30/20 rule follow करो
पहले बचाओ, फिर खर्च करो
हर हफ्ते हिसाब करो
Emergency fund ज़रूर बनाओ
एक छोटा कदम आज — एक बड़ा फर्क कल ।
