आज के समय में इंश्योरेंस क्या है और यह हमारे लिए क्यों ज़रूरी है, यह जानना हर किसी के लिए आवश्यक है…”जीवन अनिश्चितताओं से भरा हुआ है । कब कोई दुर्घटना हो जाये, कब गम्भीर बीमारी आ जाए या कब किसी सम्पत्ति को नुकसान पहुच जाय, इसका अनुमान लगाना मुश्किल है । ऐसी परिस्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने का सबसे प्रभावी माध्यम इंश्योरेन्स है ।
भारत में पहले की तुलना में लोग इन्श्योरेन्स के प्रति अधिक जागरूक हो रहे हैं फिर भी बहुत से लोगों को यह जानकारी नही है कि इंश्योरेन्स क्या होता है और यह कैसे काम करता है और इसके कितने प्रकार होते हैं । इस ब्लाग में हम विस्तार से सरल भाषा में इंश्योरेन्स के बारे में जानने का प्रयास करेंगें ।
इंश्योरेन्स क्या होता है ?
इंश्योरेन्स एक कानूनी अनुबन्ध है जो बीमा कम्पनी और बीमा लेने वाले के बीच होता है । इस अनुबन्ध के अनुसार बीमा लेने वाले व्यक्ति को बीमा के अनुसार एक निश्चित राशि प्रीमियम के रूप में बीमा कम्पनी को भुगतान करना पड़ता है ।
सरल शब्दों में कहें तो इंश्योरेंस भविष्य में होने वाले आर्थिक नुकसान से सुरक्षा का एक माध्यम है।
इंश्योरेंस कैसे काम करता है?
मान लीजिए आपने 10 लाख रुपये का जीवन बीमा कराया है और हर साल उसका प्रीमियम जमा करते हैं। यदि बीमा अवधि के दौरान बीमाधारक की मृत्यु हो जाती है, तो बीमा कंपनी उसके परिवार को 10 लाख रुपये देती है। इसी प्रकार यदि आपने स्वास्थ्य बीमा कराया है और अस्पताल में इलाज की आवश्यकता पड़ती है, तो बीमा कंपनी निर्धारित शर्तों के अनुसार इलाज का खर्च वहन करती है।
इंश्योरेंस क्यों जरूरी है?
आज के समय में इंश्योरेंस केवल एक विकल्प नहीं बल्कि आवश्यकता बन चुका है। इसके कई महत्वपूर्ण लाभ हैं।
- आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है।
- परिवार का भविष्य सुरक्षित करता है।
- अस्पताल के बढ़ते खर्चों से बचाता है।
- दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सहायता देता है।
- व्यवसाय और संपत्ति की सुरक्षा करता है।
- मानसिक तनाव कम करता है।
- कई योजनाओं में कर (Tax) की बचत भी होती है।
इंश्योरेंस के प्रमुख प्रकार
1. जीवन बीमा (Life Insurance)
यह सबसे लोकप्रिय बीमा है। इसमें यदि बीमाधारक की मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार को बीमा राशि दी जाती है।
- टर्म इंश्योरेंस (Term Plan): यह सबसे शुद्ध और किफ़ायती बीमा है। यह बीमा असल में व्यक्ति अपने परिवार के लिए ही करता है ताकि उसके न रहने पर परिवार आर्थिक बोझ से न दबे इसमें कम प्रीमियम में बहुत बड़ा कवर मिलता है।
- एंडोमेंट / यूलिप (ULIPs): इसमें सुरक्षा के साथ-साथ निवेश (Investment) का विकल्प भी मिलता है।
जनरल इंश्योरेंस (General Insurance – साधारण बीमा)
जीवन के अलावा जो भी संपत्ति या स्वास्थ्य सुरक्षा होती है, वह जनरल इंश्योरेंस में आती है:
हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance): अस्पताल में भर्ती होने, बीमारी के इलाज और सर्जरी के भारी-भरकम बिलों से सुरक्षा देता है।
मोटर इंश्योरेंस (Motor Insurance): कार, बाइक या अन्य वाहनों के चोरी होने या एक्सीडेंट होने पर हुए नुकसान की भरपाई करता है (भारत में थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस अनिवार्य है)।
होम इंश्योरेंस (Home Insurance): आग, प्राकृतिक आपदा या चोरी से आपके घर और उसमें रखे सामान की सुरक्षा करता है।
ट्रैवल इंश्योरेंस (Travel Insurance): विदेश या देश में यात्रा के दौरान सामान खोने, फ्लाइट कैंसिल होने या मेडिकल इमरजेंसी में मदद करता है।
सही इंश्योरेंस कैसे चुनें?
हमेशा अपनी जरूरत के अनुसार ही कवर चुनें (अनावश्यक एड-ऑन से बचें)।
पॉलिसी लेने से पहले Claim Settlement Ratio (CSR) जरूर जांचें (यह दर्शाता है कि कंपनी कितने दावों का भुगतान करती है)।
बीमा दस्तावेज की नियम व शर्तों को ध्यान से पढ़ें।
